{"_id":"5adbaa884f1c1b350b8b5df6","slug":"151524345480-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट एंड रोड से तीन लुटेरे दबोचे, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेस्ट एंड रोड से तीन लुटेरे दबोचे, हंगामा
Updated Sun, 22 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल के पास महिला से लूटपाट करके भागते तीन बदमाशों को घेराबंदी कर सदर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने एक लुटेरा भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया।
इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल ने बताया कि सदर निवासी एक महिला पति के साथ बाइक से लौट रही थी। एमपीएस के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला की कनपटी पर पिस्टल लगाकर पर्स और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित युवक की सूचना पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह और सदर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने शहर में एक दर्जन से अधिक लूट की घटनाएं करना कबूल की। इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश नितिन, सूर्यांश निवासी शास्त्रीनगर और मृणाल निवासी नंगला बट्टू सिविल लाइन हैं।
पॉश इलाकों में करते थे लूट
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हमेशा पॉश इलाके में लूट की वारदात करते थे। साकेत में बृहस्पतिवार दिनदहाडे़ व्यापारी रितेश अग्रवाल के बेटे आर्यन से भी इन्हीं बदमाशों ने लूट की थी। सीसीटीवी कैमरे में तीनों बदमाश कैद हुए थे। इसके अलावा भी शहर में इन बदमाशों ने लूट की वारदातों को अंजाम दिया था।