{"_id":"5a907ead4f1c1bd34b8ba842","slug":"151519419053-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक की फिशप्लेट निकालने का मास्टरमाइंड जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक की फिशप्लेट निकालने का मास्टरमाइंड जेल भेजा
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक की फिशप्लेट निकालने वाला धरा
मेरठ। जीआरपी ने शुक्रवार को मुरादनगर के पास रेलवे ट्रैक की फिशप्लेट निकालने वाले मास्टर माइंड फुरकान मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फुरकान लंबे समय से ट्रेन पलटने की फिराक में यह काम कर रहा था। पिछले दिनों मुरादनगर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से कुछ फिशप्लेट गायब कर दी गई थीं। एसओ जीआरपी किशन अवतार ने बताया कि शुक्रवार को जीआरपी टीम ने आरोपी फुरकान मलिक पुत्र सद्दीक मलिक निवासी मलिक नगर मुरादनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चले कि ट्रैक की फिशप्लेट निकलने से वहां से गुजरी ट्रेन पलटने से बची थीं।
दो मोबाइल चोर पकड़े
मेरठ। जीआरपी ने शुक्रवार को सिटी स्टेशन से दो शातिर मोबाइल चोरोें को गिरफ्तार किया। ये दोनों चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी करते थे। एसओ जीआरपी किशन अवतार ने बताया कि जीआरपी की चेकिंग में सलीम पुत्र अनवर निवासी मजीदनगर लिसाड़ी रोड मेरठ व जुनैद पुत्र शकील निवासी इस्लाम नगर लिसाडी गेट हत्थे चढ़ गए। इनके पास से तीन चोरी के मोबाइल, दो चाकू और एक चाबी का गुच्छा बरामद किया गया। दोनों को जेल भेज दिया है।