फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने बदमाश को आबूलेन पर कराई शॉपिंग

पुलिस ने बदमाश को आबूलेन पर कराई शॉपिंग

Tue, 14 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाश को आबूलेन पर कराई शॉपिंग
मेरठ। पुलिस कस्टडी में बदमाशों की मौजमस्ती का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कुख्यात सारिक को दिल्ली अस्पताल में ले जाने के बहाने मेरठ पुलिस का मुरादनगर के ढाबे में खातिरदारी और शूटरों से मीटिंग कराने का मामला ठंडा भी हुआ नहीं था कि आगरा पुलिस की भी पोल खुल गई। सोमवार को आगरा पुलिस एक बदमाश को सहारनपुर कोर्ट में ले जाने की बजाय मेरठ शहर के पॉश आबूलेन बाजार में शॉपिंग कराने पहुंच गई। मीडिया के पहुंचते पुलिसकर्मी बदमाश को वहां से लेकर भागने लगे।
विज्ञापन

आगरा पुलिस लाइन से चार पुलिसकर्मी जेल से बंदी साकिब को सहारनपुर की कोर्ट में पेशी पर लेकर जा रहे थे। पुलिसकर्मी सहारनपुर ले जाने की बजाय बंदी को आबूलेन के बाजार में लेकर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने बंदी के हाथ से हथकड़ी खोल दी। उन्होेंने पहले गोलगप्पे और चाट पकौड़ी खाई। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक शोरूम में बंदी को शॉपिंग कराई। पुलिस और बंदी की दोस्ती व्यापारियों ने भी देखी। इसी दौरान एक दुकानदार ने पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन पुलिस से पहले मीडिया वहां पहुंच गई। मीडियाकर्मियों ने बंदी और पुलिसकर्मियों को कैमरे में कैद किया तो अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने कैमरे की फ्लैश चमकते ही बंदी के हाथ में हथकड़ी लगाई और शोरूम से निकलकर सहारनपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिसकर्मियों ने बताया कि बंदी साकिब पर लूट, अपहरण समेत कई संगीन मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन

वीआईपी की तरह की शॉपिंग
ब्रांडेड शर्ट, जींस और शूज पहने बंदी ने शोरूम में वीआईपी की तरह शॉपिंग की। पुलिसकर्मी इस बंदी के इस कदर दबाव में दिखे कि उसकी हथकड़ी तक खोल दी। पुलिसकर्मी बंदी के इशारों पर काम कर रहे थे। लग तो ऐसा रहा था कि जैसे हथियारबंद पुलिसकर्मी किसी बड़े अफसर को शॉपिंग कराने आए हैं। यही नहीं, आबूलेन में बंदी ने खूब चहलकदमी की। मीडिया के पहुंचने पर लोगों को पता चला कि वह कोई वीआईपी नहीं था, बल्कि आगरा जेल का एक बंदी था। जिसके बाद व्यापारियों ने बंदी को हथकड़ी लगाकर जाते देखा तो आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा रिपोर्ट भेजेंगे
एसपी सिटी मान सिंह चौहान के अनुसार आगरा पुलिस एक बंदी को आबूलेन पर शॉपिंग करा रही थी। इसकी जानकारी पुलिस को लगी थी। सदर बाजार थाने की पुलिस के पहुंचने से पहले आगरा पुलिस वहां से बंदी को लेकर जा चुकी थी। इस मामले की रिपोर्ट आगरा पुलिस अधिकारियों को भेजी जाएगी।
खास बात
- आगरा से सहारनपुर कोर्ट में पेशी पर बंदी को ले जाना था
- मीडिया के पहुंचते ही मची खलबली, बदमाश को लेकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed