फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समर गार्डन में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

समर गार्डन में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Tue, 12 Sep 2017 03:16 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
समर गार्डन में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
समर गार्डन में दो पक्षों में मारपीट, पथराव
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ीगेट के समर गार्डन में सोमवार दोपहर दो पक्षों में मारपीट के बाद बखेड़ा हो गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये और एक दूसरे पर पथराव कर दिया।

समर गार्डन निवासी बाहर से रेडीमेट कपड़े लाकर बेचता है। बकरीद पर रहमान का पड़ोस में रहने वाले नाजिम से रास्ते को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गये थे। सोमवार को रहमान की पत्नी अपने घर के बाहर खड़ी थी, आरोप है कि नाजिम ने महिला से अभद्रता की। इस पर दोनों पक्षों के लोग घरों से लाठी डंडे लेकर निकल आये और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते महिलाओं ने पथराव कर दिया। मारपीट और पथराव में रहमान, रूकीना, साबिया और चांद घायल हो गये। जबकि नाजिम पक्ष से उसकी पत्नी, बेटा फिरोज घायल हो गये। बाद में नाजिम पक्ष के लोगों ने रहमान के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed