फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

Sun, 18 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़
मेरठ। छीपी टैंक स्थित चौरसिया अस्पताल में रविवार शाम महिला की मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ कर दी। परिजनों और उनके साथ पहुंचे लोगों ने हंगामा करते हुए अस्पताल के कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी अनीनुद्दीन की पत्नी नौशाबा को शुक्रवार को बीमारी के चलते चौरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर बताकर हायर सेंटर दिल्ली रैफर करने की बात कही। इस बीच परिजन महिला को दिल्ली ले जाने लगे। अचानक महिला की सांसें थम गईं। महिला की मौत के बाद लिसाड़ी गेट से भी लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

परिजनों और लोगों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। आक्रोशित लोगों ने वहां मौजूद स्टाफ के साथ हाथापाई कर दी। आईसीयू का शीशा तोड़ दिया। बाहर से भी कुछ लोगों ने अस्पताल में पथराव कर दिया। मारपीट और तोड़फोड़ की सूचना पर अफरातफरी मच गई। यूपी 100 की गाड़ी और लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजन शव को ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के मैनेजर मुनेश राणा का कहना है कि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह ही मरीज को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया था। लेकिन परिजन नहीं ले गए थे। कई बार परिजनों को महिला की हालत के बारे में बताया गया। इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है। कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की गई है।
खास बात
- छीपी टैंक स्थित चौरसिया अस्पताल में भर्ती थी महिला
- परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, स्टाफ से हाथापाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed