फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हरियाणा पुलिस ने खेडा से महिला के प्रेमी को दबौचा

हरियाणा पुलिस ने खेडा से महिला के प्रेमी को दबौचा

Thu, 28 Dec 2017 07:13 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने खेडा से महिला के प्रेमी को दबौचा
सरधना।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को प्रेमी संग फरार हुई महिला की तलाश में दबिश दी। महिला तो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी परंतु आरोपी मिल गया। उसने महिला के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।

ग्राम खेड़ा निवासी युवक की बुलंदशहर के गांव सहपानी में रिश्तेदारी है। सहपानी निवासी एक युवती की शादी दस वर्ष पूर्व भिवानी निवासी युवक संग हुई। खेड़ा निवासी युवक की उससे मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी। बातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। इसके चलते वह एक वर्ष पूर्व खेड़ा निवासी युवक संग फरार हो गई। उसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। इस पर दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बंद हो गया। महिला बीती 17 दिसंबर को फिर से फरार हो गई। उसकी परिजनों ने तलाश की और भिवानी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई तो खेड़ा निवासी युवक के मोबाइल नंबर की लोकेशन उस दिन हरियाणा में मिली। उस दिन दोनों में करीब दो से तीन घंटे बातचीत हुई थी। हरियाणा पुलिस सीडीआर और मोबाइल नंबर के आधार पर ग्राम खेड़ा पहुंची। उसने आरोपी युवक को धर दबोचा। हालांकि महिला हत्थे नहीं चढ़ सकी। पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई। स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामला हरियाणा के भिवानी सिटी कोतवाली से जुड़ा है। वहां की पुलिस युवक को पूछताछ के लिए ले गई है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस खेड़ा निवासी आरोपी युवक को साथ ले गई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed