फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोबाइल टावर पर ढाई लाख की लूट

मोबाइल टावर पर ढाई लाख की लूट

Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर ढाई लाख की लूट
दौराला। दादरी गांव के पास एक मोबाइल टावर पर सोमवार रात चार बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर ढाई लाख रुपये का सामान लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दादरी के पास एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। टावर पर फिरोजाबाद निवासी रामवीर चौकीदार तैनात है। सोमवार रात रामवीर टावर के पास बने अपने कमरे में खाना बना रहा था। इसी दौरान दो बदमाश अंदर पहुंचे जबकि दो बदमाश बाहर ही खड़े थे। बदमाशों ने चौकीदार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने यहां लगी बीटीएस मशीन के छह कार्ड लूट लिए। इन कार्डों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। बदमाशों ने चौकीदार के दो मोबाइल फोन भी लूट लिए। बाद में उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह चौकीदार ने अपने को बंधन मुक्त किया और घटना की सूचना कंपनी के अधिकारियों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिग की, मगर उनका सुराग नही लगा। एयरटेल कंपनी के एरिया मैनेजर दीपेंद्र और एलबी सिंह ने घटना की तहरीर दौराला थाने पर दी है। दौराला एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दादरी में चौकीदार को बंधक बनाकर की घटना, बदमाश हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed