{"_id":"5a37d5054f1c1b193e8b9786","slug":"15136086016-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना के सामने ही यूवक से मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना के सामने ही यूवक से मोबाइल लूटा
Updated Mon, 18 Dec 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार को थाने के सामने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को साथ लेकर कांबिंग कराई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
गांव धनतला निवासी गौरव पुत्र भीम सिंह बाइक पर सवार होकर खरखौदा कस्बा आया था। गौरव का कहना है कि उसका खरखौदा कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बचत खाता है। उसके खाते में कहीं से नकदी आनी थी। गौरव थाने के सामने पहुंचा तो उसके मोबाइल पर खाते में नकदी आने का मैसेज आया। गौरव जेब से मोबाइल निकालकर मैसेज पढ़ने लगा। इसी दौरान हापुड़ की ओर से तेजी से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। गौरव ने शोर मचाया परंतु बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लेकर मेरठ की ओर भाग गए। पीड़ित ने थाने में घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस पीड़ित को साथ लेकर रोड पर निकली तथा काबिंग की। हालांकि सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।