{"_id":"5a37d0554f1c1b95188ba92e","slug":"15136074016-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला तिहाई निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहल्ला तिहाई निवासी एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
Updated Mon, 18 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर पांच-छह वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पीड़ित युवती का कहना है कि यदि युवक उससे शादी कर लेता है तो वह तहरीर वापस ले लेगी।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने बताया कि पांच-छह वर्ष पूर्व उसके संबंध मोहल्ले के ही एक युवक से हो गए थे। आरोपी ने शादी का झंासा देकर उसकी मर्जी के विरुद्ध कई बार दुष्कर्म किया। उसने विरोध करने पर युवती के छोटे भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। इसी कारण वह आरोपी के सामने समर्पण करती रही। उसने कई बार आरोपी से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। वह पांच-छह वर्षों तक डरा धमकाकर एवं शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने आरोपी के घर जाकर उसके भाइयों से शादी कराने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने गालीगलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। युवती की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। समाचार लिखे जाने तक समझौते के प्रयास चल रहे थे। थाना प्रभारी परविंदर सिंह का कहना है कि युवती चाहेगी तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
मुख्य बातें
छोटे भाई की हत्या की धमकी मिलने पर करती रही समर्पण
पीड़ित युवती ने थाने में दी तहरीर, पुलिस आरोपी को थाने ले गई