{"_id":"5a22cc1a4f1c1bd9798c04de","slug":"15122300417-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अपहृत हकीम को मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अपहृत हकीम को मुक्त कराया
Updated Sat, 02 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द।
थाना क्षेत्र के गांव जानी कलां के अपहृत हकीम को जानी पुलिस ने शुक्रवार देर रात थानाभवन में एक घर से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस नेे मौके से एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दो भागने में सफल रहे। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानी थाना क्षेत्र के जानी कलां निवासी नूरू मोहम्मद पुत्र कयूम हकीम है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को उसके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आप को मुजफ्फरनगर के थानाभवन कस्बा निवासी बताते हुए इलाज करने के लिए बुलाया। इस पर शाम के समय नूरू मोहम्मद थानाभवन चला गया। शनिवार को नूरू मोहम्मद के मोबाइल से उसके बेटे अजरूद्दीन के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उसके पिता का अपहरण उन्होंने कर लिया है। यदि उन्हें चार लाख रुपये नहीं दिए तो वे उसके पिता को मार डालेंगे। अपहरण करने वालों ने अजरूद्दीन से उसके पिता की बात भी कराई। इसका पता चलते ही नूरू मोहम्मद के परिवार में हड़कंप मच गया। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने कॉल आने वाले मोबाइल की लोकशन जानने के लिए उसे सर्विसलांस पर लगा दिया। शाम के समय मोबाइल की लोकशन पुलिस को थानाभवन के ईदगाह मोहल्लेे की मिली। इसके बाद देर रात में जानी पुलिस ने थाना भवन पुलिस के साथ मिलकर एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को मकान के एक कमरे से नूरू मोहम्मद रस्सी से बंधा मिला। पुलिस ने मकान से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जबकि दो आरोपी मौके से भाग निकले। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार मौके से पकडे़ गये आरोपी का नाम महबूब पुत्र मोमिन निवासी मुगलसराय बागपत हाल निवासी ईदगाह थानाभवन है। वहीं, फरार आरोपी बाबर और जावेद निवासी थाना भवन हैं। आरोपी ने अपहरण कर फिरौती के लिए पीड़ित के परिजनों को कॉल करके थाना भवन बुलाया था। उन्होंने पीड़ित की पिटाई भी की थी। जिस कारण उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुख्य बातें
उपचार कराने के बहाने थाना भवन बुलाकर बंधक बनाया, चार लाख रुपये फिरौती मांगी
पुलिस सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंची, एक दबोचा, दो फरार