फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सांपों के तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मुंह के चार सांप बरामद

सांपों के तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मुंह के चार सांप बरामद

Mon, 27 Nov 2017 09:26 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
सांपों के तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मुंह के चार सांप बरामद
मोदीपुरम। दो मुंह के काले सांपों के तीन तस्करों को पल्लवपुरम पुलिस ने मोदीपुरम चेक पोस्ट के पास बस से उतरते ही दबोच लिया। इनके कब्जे से ऐसे चार सांप बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 80 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थानाध्यक्ष दिलीप शर्मा के अनुसार मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। मौके से काका उर्फ धनीराम पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव औलरा थाना ननौता सहारनपुर,ु सुनील पुत्र नाथीराम निवासी गांव चढावो अम्बहैटा थाना नकुड़ सहारनपुर और देवेंद्र कुमार पुत्र पीतम सिंह निवासी ननुआ खेड़ी थाना सरसावा सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन चारों दो मुंह केे काले सांपों को जयपुर से सहारनपुर बेचने जा रहे थे। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इतना गुना फायदा और कहां मिलेगा
एसओ के अनुसार पूछताछ में सांप तस्करों ने बड़ा खुलासा किया है। ये आरोपी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब आदि प्रदेशों से बडे़ स्तर पर दो मुंह के काले सांपों की तस्करी में जुटे थे। जो एजेंटों से पांच हजार रुपये में ही ऐसे सांपों की खरीद फरोख्त कर बडे़ तस्करों को मोटी रकम में बेच देते थे। बताया जाता है कि बडे़ तस्करों के तार दूर- दूर तक जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होती है पहचान
तस्करों के अनुसार दो मुंह के सांप के शरीर में तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है। बडे़ तस्कर काले दो मुंह के सांप की सही पहचान करने के लिए उसे किसी अखबार या अन्य पेपर पर चलाकर या रखकर देखते है। बताया जाता है कि पेपर पर दो मुंह के सांप के स्पर्श से ही अखबार या किसी किताब पर छपे अक्षर मिटने के बाद काले रंग के कागज में तब्दील हो जाते हैं। दूसरी पहचान ऐसे काले सांप को सिंदूर पर रखकर देखा जाता है। दावा है कि दो मुंह सांप के स्पर्श से सिंदूर पूरी तरह काला पड़ जाता है। दो मुंह सांप से निचोड़े गए तेल की कीमत प्रति दस ग्राम कई लाख रुपये होती है। एसओ के अनुसार बरामद सांपों को जंगल में छोड़ दिया गया है।
खास बात
एक करोड़ रुपये के आसपास बताई इन सांपों की कीमत
मोदीपुरम चेक पोस्ट के पास बस से उतरते ही पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed