{"_id":"5a118d7b4f1c1ba7678bc87a","slug":"15110998818-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से तंग आकर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश से तंग आकर छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या
Updated Sun, 19 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
मटौर गांव के सामने शनिवार देर शाम गृह कलह से तंग छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं, परिजनों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मटौर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी दौराला कस्बा स्थित स्कूल की छात्रा थी। बताया कि बीती शाम परिजनों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। जिस पर परिजनों ने उसे डांट दिया था। इससे क्षुब्ध छात्रा बीती शाम घर से निकल गई। उसने गांव के सामने ही छोटे रजवाहे की पुलिया के निकट मेरठ से सहारनपुर की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी पाकर छात्रा के परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में शव को लेकर बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ दौराला धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई सूचना नहीं मिली है।
मुख्य बातें
परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किया शव का अंतिम संस्कार