{"_id":"59f72f954f1c1b65548b9f8a","slug":"15093718814-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिनो से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के काट रहा चक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस दिनो से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के काट रहा चक्कर
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला।
ग्राम अझौता में दस दिन पूर्व हुई छेड़छाड़ एवं मारपीट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाने के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी से करके कार्रवाई की मांग की।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव अझौता निवासी एक युवक का आरोप है कि बीती 19 अक्तूबर को उसकी पत्नी खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा और विरोध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी ने अपने बेटे एवं पिता के साथ मिलकर पीड़ित से जमकर मारपीट की और जान से मारने धमकी दी। वहीं, पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की। दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने सोमवार को इसकी शिकायत एसएसपी से की। उसने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की।
मुख्य बातें
पड़ोसी युवक पर लगाया था पत्नी के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट करने का आरोप