फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घोसीपुर में एक बार फिर दोनों पक्षों में फायरिंग

घोसीपुर में एक बार फिर दोनों पक्षों में फायरिंग

Fri, 29 Sep 2017 09:11 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
घोसीपुर में एक बार फिर दोनों पक्षों में फायरिंग
खरखौदा।
विज्ञापन

गांव घोसीपुर निवासी दो पक्ष शुक्रवार को एक बार फिर भिड़ गए। उनमें गालीगलौज के बाद फिर हवाई फायरिंग हुई। इस पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
गांव घोसीपुर निवासी उस्मान गाजी एवं सरताज गाजी पक्ष में रंजिश है। बीती 10 फरवरी को कचहरी से लौटते वक्त सरताज गाजी पक्ष के युवक को दूसरे पक्ष ने रोक लिया था। वह मौके से भाग निकला था। इसके बाद उस्मान गाजी पक्ष के दर्जनभर से अधिक हमलावरों ने सरताज के मकान में घुसकर हमला कर दिया था। उस्मान पक्ष ने जमकर फायरिंग एवं पथराव किया था। जिसमें सरताज पक्ष के किशोर जुनैद एवं बिलाल घायल हो गए थे। दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस मामले में मृतक पक्ष ने उस्मान गाजी समेत 15 को नामजद किया था। जिसमें पुलिस 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। हालांकि इरफान और फुरकान पुत्रगण दीन मोहम्मद फरार हैं। दोनों आरोपियों की कुर्की के बाद इनाम घोषित हो चुका है।
विज्ञापन

मृतक बिलाल के पिता यासीन का आरोप है कि शुक्रवार को जमीलू पुत्र मोजू, उसका भाई निजाम, बॉबी पुत्र जमीलू समेत कई लोग उसके मकान पर आए और समझौते का दबाव बनाने लगे। उसने इनकार कर दिया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि जमीलू ने इरफान पक्ष की कृषि भूमि दो वर्ष के लिए ठेके पर ले रखी है। सरताज पक्ष के लोग उस जमीन में किसी को नहीं घुसने देते हैं। यदि गांव का कोई भी व्यक्ति उनसे मिलने जाता है तो सरताज पक्ष विरोध करता है। शुक्रवार को भी जमीलू पक्ष के लोग जमीन की जुताई करने जा रहे थे तो सरताज पक्ष ने विरोध किया। जिसमें बाद में दोनों पक्षों में हवाई फायरिंग हुई। पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को थाने ले आई। हालांकि देर शाम तक किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी थी। गांव में तनाव के चलते पुलिस बल तैनात किया है। वहीं, सीओ किठौर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ किठौर पकंज कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई और बाद में हवाई फायरिंग की। इसलिए दोनों पक्षों को ही एक-दूसरे का वादी प्रतिवादी बनाकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मुख्य बातें
घोसीपुर में दो पक्षों में अरसे से चल रही रंजिश
घोसीपुर में पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने का आरोप
देर शाम तक किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed