{"_id":"59ce504c4f1c1baf538b4f48","slug":"15066932411-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांग को लेकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास-एक लाख रुपये मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज मांग को लेकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास-एक लाख रुपये मांगने का आरोप
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के पिठलोकर गांव निवासी युवती की ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर हत्या की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिठलोकर गांव निवासी बागे जहां पुत्री सुलेमान का निकाह आठ वर्ष पूर्व भनेड़ा देवबंद निवासी आरिफ के साथ हुआ था। बागे जहां का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। ससुराल वालों ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग की है। आरोप है कि 22 सितंबर की रात में उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। बाद में उसके साथ मारपीट कर पिठलोकर के बाहर फेंक गए। महिला की तहरीर पर पति आरिफ, ससुर शमशाद, देवर सलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।