{"_id":"59cbcc3e4f1c1bb8538b4b87","slug":"150652836120-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने परिजनों पर लगाया बंधक बनाकर हत्या की साजिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने परिजनों पर लगाया बंधक बनाकर हत्या की साजिश का आरोप
Updated Wed, 27 Sep 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सात माह पहले प्रेमी संग चली गयी थी। पुलिस ने उसे तलाश कर लिया था। किशोरी बुधवार को थाना पहुंची तथा परिजनों पर छह माह से बंधक बनाने तथा हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। वहीं, उसने घर जाने से इनकार कर दिया है।
क्षेत्र के एक निवासी गांव में दंपति की मौत हो गई थी। उसके बच्चों को चाचा रख रहा है। करीब सात माह पहले दंपति की 15 वर्षीय बेटी गांव के ही शादीशुदा युवक के साथ फरार हो गई थी। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश लिया था। वहीं, आरोपी युवक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब किशोरी अपने चाचा के पास रह रही है। वह बुधवार को थाना पहुंची। उसने बताया कि परिजनों ने उसे कमरे में बंधक बना रखा है। वे आए दिन उसकी पिटाई करते हैं। परिजन उसकी हत्या करने की साजिश भी रच रहे हैं। किशोरी ने वापस घर जाने से इनकार कर दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि परिजनों से बातचीत की जा रही है।