{"_id":"59b2f55e4f1c1bfd7f8b53eb","slug":"15049004641-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का दुष्कर्म कर विडियों बनाकर ब्लैक किया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का दुष्कर्म कर विडियों बनाकर ब्लैक किया, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर छात्रा ने कराई एफआईआर
जानीखुर्द।
जानी थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर युवकों ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान छात्रा ने युवकों के खिलाफ शुक्रवार को जानी थानें में तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बागपत जिले के एक गांव निवासी छात्रा मेरठ बागपत बाईपास स्थित एक कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा कॉलेज के हास्टल में रहती है। छात्रा के अनुसार एक माह पूर्व उसके मोबाइल पर कॉल आई थी। फोन पर युवक ने उससे कॉलेज के बाहर मिलने को कहा। उसने इंकार कर दिया तो युवक ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद छात्रा युवक से मिलने गई। आरोप है कि इस दौरान तीन युवक उसको कार से मेरठ के फुटबाल चौराहे के पास किसी स्थान पर ले गये। यहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया। घटना के करीब बीस दिन बाद वीडियो बनाने वाले युवकों ने उसे मिलने को बुलाया। न आने पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान छात्रा ने शुक्रवार को घटना की नामजद तहरीर जानी थाने में दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी असद उर्फ रिहान निवासी सिवाल खास, परवेज निवासी जोला जिला मुजफ्फरनगर, नजीम निवासी सिंघावली थाना कंकरखेडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।