फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नशा सुघाकर युवक से इ रिक्शा लूटा

नशा सुघाकर युवक से इ रिक्शा लूटा

Sat, 09 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
नशा सुघाकर युवक से इ रिक्शा लूटा
- तेजगढ़ी से बिजली बंबा बाईपास तक के लिए दो युवकों ने बुक किया था ई रिक्शा
विज्ञापन

- चौकी पास सीएनजी पंप के पास युवकों ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
बिजली बंबा बाईपास चौकी के पास दो युवकों ने एक चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई रिक्शा लूट लिया। होश आने पर पीड़ित तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे घटनास्थल दूसरे थाने का बताकर टरका दिया।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इकबाल नगर निवासी यासीन पुत्र वकील अहमद हापुड़ अड्डे से मेडिकल तक ई-रिक्शा चलाता है। बुधवार को वह तेजगढ़ी पर सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी दो युवक उसके पास आए और बिजली बंबा बाईपास के लिए रिक्शा बुक कर लिया। बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास सीएनजी पंप के सामने दोनों युवकों ने चालक को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपियों ने चालक को थ्री व्हीलर में बैठा दिया और ई रिक्शा लूटकर फरार हो गए। कुछ देर बाद यासीन को होश आया तो अपने आप को मेडिकल क्षेत्र में एक खाली प्लाट में पाया। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को वारदात के बारे में बताया। परिजन पीड़ित को लेकर एसएसपी मेरठ के यहां पहुंचे। एसएसपी के आदेश पर पीड़ित खरखौदा थाना पहुंचा तथा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर घटनास्थल मेडिकल थाना क्षेत्र का बताकर उसे चलता कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम ने कहा कि तहरीर मिल गई है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed