{"_id":"59ad5aec4f1c1b5a738b512f","slug":"150453324119-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी।
Updated Mon, 04 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर बस स्टैंड तिराहे के पास मोबाइल की दुकान में कुंबल कर चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
नगर के किठौर बस स्टैंड तिराहे के पास रविवार रात एक मोबाइल की दुकान में कुंबल कर चोरों ने एक लाख की नगदी और लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। सुबह होने पर पड़ोसी दुकानदार ने घटना की जानकारी पीड़ित को दी। पीड़ित ने थाने पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोर की तलाश कर रही है।
ग्राम बोंद्रा निवासी वरुण कुमार पुत्र अतर सिंह की नगर के किठौर बस स्टैंड तिराहे पर विहान टेलीकॉम नाम से दुकान है। रविवार शाम वरुण दुकान बंद कर गांव चला गया। सोमवार सुबह जिम संचालक देव कुमार जिम खोलने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुकान मालिक वरुण को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दुकान से करीब 3.30 लाख के सैमसंग के मोबाइल और 1.70 लाख के वीवो, ओपो, एमओ के मोबाईल और 50 हजार रुपये के मेमोरी चिप के साथ गल्ले में रखे एक लाख रुपये नगद चोरी हो गए हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने व्यापारियों के सीसीटीवी फुटेज देखकर चोर की तलाश की। उसमें एक नकाबपोश युवक दिखा। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
छह घंटे तक दुकान में रहा चोर
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि नकाबपोश चोर रविवार रात 9:15 बजे दुकान में घुसा और छह घंटे तक दुकान में रहा। वह करीब तीन बजे दुकान से बाहर निकल कर बढला मार्ग पर साइकिल से चोरी का समान ले जाते दिखाई दिया। पुलिस बढला मार्ग के जंगलों में चोरी के समान की तलाश कर रही है। व्यापारियों का कहना कि थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर वारदात हो गई। अगर थाना पुलिस गश्त पर होती तो घटना नहीं हो पाती। इसके चलते व्यापारियों में पुलिस के प्रति रोष है।
विज्ञापन
-----------------------------------------------
डॉ. राधाकृष्णन का जन्म दिवस मनाया
परीक्षितगढ़। नगर के परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज में सोमवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति रहते हुए शिक्षक के पद की गरिमा को हमेशा बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन छात्र हितेश कुमार ने किया। अध्यक्षता भाजयुमो जिला महामंत्री अमित मोहन टीपू रहे। इस मौके पर छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में गीत, भाषण प्रस्तुत किया। कक्षाओं को सजाया। कार्यक्रम में श्रीरामचंद्र मिशन सेवा ट्रस्ट की ओर से देवकुमार गर्ग ने छात्रों को पुस्तकें बांटी। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोबिन गुर्जर, लोकेश गर्ग, दुष्यन्त कुमार, शिवप्रताप, विनोद कुमार, गौरव गर्ग, अमित, हेमंत, कैलाश आदि मौजूद रहे। वही गांधी स्मारक देवनागरी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कैप्टन सुबोध कुमार त्यागी ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर बिजेन्द्र त्यागी, संदीप कुमार त्यागी, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।