{"_id":"59ab20064f1c1b18278b4f98","slug":"150438708811-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार सिपाही की तलाश में पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार सिपाही की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)।
पल्लवपुरम थाने में तैनात सिपाही एक सप्ताह पहले एक युवती का अपहरण कर फरार हो गया था। सिपाही की लोकेशन मुरादाबाद और बुलंदशहर में मिली तो पुलिस ने वहां दबिश दी। लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।
पुलिस के अनुसार शामली जनपद के गांव लाख का निवासी सोहनवीर पल्लवपुरम थाने में सिपाही है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले उसने पल्लवपुरम निवासी एक युवती का अपहरण कर लिया था। युवती के पिता ने पल्लवपुरम थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी ने अब तक चार से पांच मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया है। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात बुलंदशहर में दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। एसओ पल्लवुपरम सुभाष अत्री का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
खास बात
मुरादाबाद और बुलंदशहर में मिली लोकेशन, पुलिस ने दी दबिश