{"_id":"599dec454f1c1b26658b4924","slug":"15035218871415-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चार बदमाश गिरफ्तार कर 15 हजार रूपयें की लूट का खुलासा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चार बदमाश गिरफ्तार कर 15 हजार रूपयें की लूट का खुलासा किया
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
लूट के आरोपी चार बदमाश दबोचे
पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, दो तमंचे और छह कारतूस बरामद किये
अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द।
पांच दिन पूर्व जानी क्षेत्र के पांचली पावटी मार्ग पर बाइक सवार से हुई लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में दो महिलाएं है। पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, दो तमंचे और छह कारतूस बरामद किये।
जानी क्षेत्र के गांव रामपुर पावटी निवासी कपिल को शुक्रवार देर रात पांचली पावटी मार्ग पर लिफ्ट लेने के बहाने दो महिलाओं ने रोक लिया था। इस दौरान ईख के खेत से निकले दो बदमाशों और महिलाओं ने कपिल को तमंचे दिखा 15 हजार रुपये लूट लिये। मेरठ बागपत बाईपास चौराहे के पास भीड़ देखकर कपिल ने बदमाशों से छीना झपटी की और मौके से भाग निकला। इस दौरान एक बदमाश का मोबाइल मौके पर गिर गया।
मोबाइल के आधार पर बुधवार रात जानी पुलिस ने कलंजरी-बाफर मार्ग से एक कार से दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार से दो तमंचे और छह कारतूस भी बरामद किये। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से कपिल से लूटे गये 4600 रुपये भी बरामद करने का दावा किया। बदमाशों ने अपना मुकेश, नरेश पुत्रगण शोकीन सिंह निवासी धनतला थाना खरखौदा बताया। वहीं, गिरफ्तार महिला ने अपना नाम हेमलता निवासी कुलेशरा नोएडा और शबनम निवासी नया गांव नोएडा बताया। पुलिस उनके फरार साथी का नाम जितेंद्र गांव पूड़ी खरखौदा बताया। जानी थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार पुलिस अन्य घटनाओें को लेकर भी गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है।