{"_id":"5999f33f4f1c1b28388b4918","slug":"150326152518-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल से मारपीट कर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल से मारपीट कर निकाला
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। जुल्हैडा निवासी नवीन त्यागी पुत्र सुरेंद्र नारायण त्यागी ने पुत्री की ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा रविवार को थाने में तहरीर दी। नवीन त्यागी ने बताया कि उसने पुत्री नविता की शादी एक दिसंबर 2016 को बडागांव थाना खेकड़ा बागपत निवासी युवक सचिन उर्फ संचित पुत्र रामकुमार के साथ की थी। उसने दहेज में दो लाख रुपये दिए थे। इसके बाद भी पुत्री की ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दस लाख रुपये की और मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर 19 अगस्त को उसकी पुत्री की हत्या का प्रयास किया। पुत्री ने फोन कर उन्हें सूचना दी। वह मौके पर पहुंच कर नविता को घर ले आए। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
-------------------
मायके आई महिला लापता
सरधना। मोहल्ला आदर्शनगर निवासी अनिल पुत्र कैलाश ने पुत्री तनु उर्फ मनु की गुमशुदगी दर्ज कराई है। अनिल ने बताया कि उसकी पुत्री 21 जून को ससुराल से मायके आई थी। 12 अगस्त को वह बाजार से कुछ सामान लेने गई थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। पुलिस ने तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है।