फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जहर खुरानी गिरोह द्वारा जानवरों को जहर देकर मारने के विरोध में गांव वालों ने थाना घेरा।

जहर खुरानी गिरोह द्वारा जानवरों को जहर देकर मारने के विरोध में गांव वालों ने थाना घेरा।

Mon, 21 Aug 2017 02:08 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानी गिरोह द्वारा जानवरों को जहर देकर मारने के विरोध में गांव वालों ने थाना घेरा।
मवाना।
विज्ञापन

गांव किशपुर बिराना में जहरखुरानी गिरोह द्वारा दिए जहर से कई जानवरों की मौत हो जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी ने मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौटे।

गांव किशनपुर बिराना के काफी संख्या में ग्रामीण रविवार को थाने पहुंचे और घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि जहरखुरानी गिरोह के सदस्य गांवों में जाकर पशुओं को जहर देकर मार रहे हैं। जिससे किसानों और पशुपालकों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। ग्रामीण सतेंद्र पुत्र भूलेराम ने बताया कि उसकी भैंस सुबह तक स्वस्थ थी। वहीं, अचानक पूर्वाह्न करीब 11 बजे भैंस जमीन पर गिर गई तथा उसकी मौत हो गई। उसकी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले इसी प्रकार भैंस मर चुकी है। वहीं, गांव में एक भैंसे की भी इसी प्रकार मौत हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब जहरखुरानी गिरोह द्वारा किया जा रहा है। जिससे किसान और पशुपालकों के कीमती जानवर मर रहे हैं तथा उनको आर्थिक हानि हो रही है। ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, थाना प्रभारी विजय कुमार ने ग्रामीणों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। थाने का घेराव करने वालों में सतपाल, रामानंद, मनवीर सिंह, विजयपाल सिंह, सतपाल शर्मा, सुशील शर्मा, जितेंद्र शर्मा और महकार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed