फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो महिलाओं ने बाइक सवार युवक से 15 हजार रूपयें लूटे-Meerut

दो महिलाओं ने बाइक सवार युवक से 15 हजार रूपयें लूटे-Meerut

Sun, 20 Aug 2017 02:47 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं ने बाइक सवार युवक से 15 हजार रूपयें लूटे-Meerut
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानीखुर्द।
पांचली-पावटी संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात बाइक सवार युवक से दो महिलाओं ने तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिये। इसके बाद महिलाओं के दो साथी पीड़ित को बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे, लेकिन मेरठ-बागपत बाईपास पर पीड़ित ने बाइक गिरा दी। इस पर बदमाश जंगल के रास्ते भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

गांव अफजलपुर पावटी निवासी कपिल नोएडा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह शुक्रवार रात बाइक से गांव लौट रहा था। पांचली-पावटी संपर्क मार्ग पर पहले से खड़ी दो महिलाओं ने कपिल से लिफ्ट मांगी। उसने बाइक रोक ली। इस पर दोनों महिलाओं ने कपिल पर तमंचे तान दिए और दो बदमाश ईख से बाहर आये। उन सभी ने कपिल से 15 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद एक बदमाश ने मोबाइल से कॉल कर किसी को बुलाया। इस पर एक कार वहां आकर रुकी। उसमें एक बदमाश सवार था। दोनों महिलाएं भी कार में बैठ गईं। इसके बाद कार मेरठ-बागपत मार्ग की ओर चली गई। बाद में दो बदमाशों ने कपिल की बाइक ले ली और वे कपिल की बाइक पर बैठकर चल दिए। बदमाशों ने बाइक कपिल से ही चलवाई। मेरठ-बागपत बाईपास चौराहे के निकट कपिल ने भीड़ देखकर अचानक ब्रेक लगा दिए और बाइक नीचे गिरा दी। इस पर दोनों बदमाश भाग गए। वहीं, जानी थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा के अनुसार बदमाशों को दबोचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


खास बात
पांचली-पावटी संपर्क मार्ग पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed