फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में गांव मीवा निवासी का शव रास्ते में पडा मिला।

संदिग्ध परिस्थितियों में गांव मीवा निवासी का शव रास्ते में पडा मिला।

Mon, 14 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में गांव मीवा निवासी का शव रास्ते में पडा मिला।
संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
गढ़ी हुमांयूपुर के जंगल में शाम के समय गांव मीवा निवासी व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। पास ही उसकी मोपेड भी खड़ी थी। उधर, मवाना और हस्तिनापुर पुलिस घंटों सीमा विवाद में उलझी रहीं। बाद में मवाना थाना पुलिस ने शव को सीलकर पीएम को भेजा।
शाम के समय हुमांयुपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। पास ही उसकी मोपेड खड़ी थी। क्षेत्रीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहले हस्तिनापुर पुलिस पहुंची और मामला मवाना थाने का बताया। घंटों हस्तिनापुर और मवाना थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रहीं। बाद में मवाना पुलिस ने शव की सीलकर पीएम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त मामचंद पुत्र भाई सिंह निवासी गांव मीवा के रुप में हुई है। मृतक की मौत संभवत: हार्ट अटैक से हुई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल
मवाना (ब्यूरो)। ग्राम नंगला हरेरु के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची फलावदा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर घायल का नाम हरिराम पुत्र धर्मपाल निवासी खतौली रुप में हुई। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद दो पक्षों में कहासुनी
मवाना (ब्यूरो)। गंगानगर निवासी रमन कुमार कार से गंगानगर जा रहा था। फलावदा चौराहे के पास सामने से आती बुलेट मोटरसाइकल से उसकी कार टकरा गई। हादसे में बुलेट क्षतिग्रस्त हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और दोनों पक्ष थाने में पहुंच गये। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed