{"_id":"5990ba974f1c1bb6568b486d","slug":"15026571876-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी कलां के राशन डीलर को दो युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानी कलां के राशन डीलर को दो युवकों ने पीटा
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। गांव जानी कलां में रविवार शाम को दो युवकों ने राशन डीलर के साथ मारपीट कर 12 हजार रुपये लूट लिये। पीड़ित ने जानी थाने में तहरीर दी है।
गांव जानी कलां में सरकारी राशन की दुकान राकेश के पास है। राकेश के अनुसार वह रविवार को मिट्टी का तेल बांट रहा था। इस दौरान गांव के दो युवक दुकान पर आये। उसने 50 लीटर तेल मांगा। उसने इतनी मात्रा में तेल देने से इनकार कर दिया। इस पर युवक उसके साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने उसकी दुकान का समान बखेर दिया। उससे 12 हजार रुपये भी लूट ले गए। घटना की जानकारी पाकर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं चढ़ सके। घटना की तहरीर पीड़ित दुकानदार ने थाने में आरोपियों के खिलाफ दी है।