{"_id":"5984e57a4f1c1b394d8b4696","slug":"1501881723216-27-09-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा गांव में पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या 16-27-09","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहटा गांव में पशु व्यापारी की गला काटकर हत्या 16-27-09
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा/मेरठ।
रोहटा गांव में पशु व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह मुख्य बाजार स्थित एक खाली पड़ी दुकान में व्यापारी का खून से लथपथ शव मिला। मृतक के भाई ने लेनदेन का विवाद बताकर पांच दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात व सीओ सरधना ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रोहटा निवासी साजिद उर्फ भूरा (40) पुत्र यासीन पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता था। बृहस्पतिवार देरशाम साजिद घर से निकला था, उसके बाद नहीं लौटा। मोबाइल फोन भी बंद था। सुबह के समय ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना थाना पुलिस व साजिद के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची रोहटा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के आने के बाद शव उठने देने की बात कही। इस दौरान भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। बाद में परिजन रोते हुए मौके पर पहुंचे। एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ सरधना भी फोर्स के साथ पहुंचे। मृतक के बडे़ भाई ताहिर ने गांव निवासी साजिद के पांच दोस्तों सौरन पुत्र अतरसिंह, दीपक पुत्र नरेश, नरेश पुत्र प्रकाश, शौकीन पुत्र महराज तथा इनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने सौरन, दीपक व इनाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि शौकीन के पिता को हिरासत में लिया है।
पैसों के लेनदेन में हत्या होना बताई गई है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन
खास बातें
शुक्रवार सुबह खाली पड़ी दुकान में खून से लथपथ मिला शव, पांच नामजद