फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लावड़ में पशु व्यापारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की डकैती

लावड़ में पशु व्यापारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की डकैती

Tue, 25 Jul 2017 08:58 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
लावड़ में पशु व्यापारी के परिवार को बंधक बना, लाखों की डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लावड़ (मेरठ)।
कस्बे में सोमवार रात एक पशु व्यापारी के घर घुसे आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों रुपये का माल लूट लिया। घटना के बाद बदमाश परिवार को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने शोर मचाया तो पडोसियों ने परिवार को बंधनमुक्त करा सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सदर देहात, इंचौली इंस्पेक्टर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर इंचौली थाना पुलिस ने डकैती की घटना को मारपीट और चोरी में दर्ज किया।
कस्बे के मोहल्ला गुली निवासी नईम पुत्र अजीजुद्दीन पशु व्यापारी है। सोमवार रात वह पत्नी इमराना और बेटे अरमान के साथ घर के बरामदे में सोया था। नईम के अनुसार रात करीब ढाई बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश छत से उनके घर में घुस आए। उन्होंने पूरे परिवार को जगाकर हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने बेटे अरमान की गर्दन पर चाकू रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर दंपति ने उन्हें घर चाभी दे दी। इसके बाद लूटपाट की। नईम ने घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद सूचना पर लावड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित नईम ने बताया कि बदमाश 80 हजार रुपये नगद, पांच तोला सोना व 20 तोला चांदी के जेवरात और घर में खड़ी उनकी बाइक लूट ले गए। वहीं मंगलवार दोपहर सीओ सदर देहात रामअर्ज, इंस्पेक्टर इंचौली मुनिन्द्ररपाल सिंह भी पीड़ित परिवार से मिले। इस दौरान डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


पुलिस पीछे लगी है जल्दी ताला खोलो
बदमाशों ने नईम से कमरे का ताला खोलने के लिए कहा। बदमाश बोले, उनके पीछे पुलिस लगी है। उन्हें कमरे में छिपना है। इस पर नईम ने कमरे का ताला खोला तो बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने सोने के जेवरों को पीतल का बताते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख व सोने का हार पूछ रहे थे बदमाश
नईम ने बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देते हुए बार-बार तीन लाख रुपये और तीन तोले के सोने के हार के बारे में पूछ रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने किसी से फोन पर बात की। इसके बाद बदमाशों ने बेटे अरमान की गर्दन पर चाकू रख दिया। इससे डरकर परिवार ने हार दे दिया। इस पर पुलिस ने किसी नजदीकी के घटना के पीछे होने की आशंका जताई।


सात घंटे बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज
पीड़ित परिवार ने सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद लावड़ पुलिस मौके पर पहुंची। मगर चौकी इंचार्ज विकास चौहान सात घंटे बाद सुबह 11 बजे पीड़ित परिवार से जानकारी लेने पहुंचे। लोगों का कहना है कि अगर घटना का जल्द खुलासा नही हुआ तो उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की जाएगी।

वर्जन====
लावड़ में बदमाशों नेे घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रामअर्ज, सीओ सदर देहात

पीड़ित व्यक्ति ने जो तहरीर दी है उसी के आधार पर मारपीट व चोरी की धाराओ में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विकास चौहान, लावड़ चौकी इंचार्ज

खास बातें===
घर में घुसे आधा दर्जन बदमाशों ने पशु व्यापारी के परिवार को बंधक बनाया
बदमाश 80 हजार नगद, बाइक, पांच तोला सोना, व 20 तोला चांदी ले गए
पुलिस ने डकैती की घटना को मारपीट और चोरी की धाराओं में किया दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed