{"_id":"593701d94f1c1bdb538b4589","slug":"14967771929-khatauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में तीन दिन बाद भी नहीं मिल सका अजय, गोताखोर कर रहे तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगनहर में तीन दिन बाद भी नहीं मिल सका अजय, गोताखोर कर रहे तलाश
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिखेड़ा। गंगनहर में डूबे अजय का तीन दिन बाद भी पता नहीं चल सका है। पुलिस व परिजन उसी दिन से गोताखोरों को गंगनहर में लगाकर उसकी तलाश करा रहे हैं।
जानसठ के गांव तालड़ा निवासी 26 वर्षीय अजय पुत्र रामरतन अपने दोस्तों के साथ 4 जून को सिखेड़ा गंगनहर पर घूमने के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक अजय गंगनहर में गिर गया था। उसके नहीं लौटने पर दोस्तों ने उसको तलाश किया। अजय के नहीं मिलने पर दोस्तों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन गंगनहर पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस व परिजनों को अजय को गंगनहर में काफी तलाश, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों को गंगनहर में लगाया था। तीन दिन बाद भी गोताखोरों को अजय नहीं मिल सका है। अजय के नहीं मिलने से परिवार में महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है।