फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार वन्य जीवों का था मांस, उतराखंड लेकर जाएगी टीम

चार वन्य जीवों का था मांस, उतराखंड लेकर जाएगी टीम

Sat, 03 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
चार वन्य जीवों का था मांस, उतराखंड लेकर जाएगी टीम
घोरल, पार्किंग बीयर, नीलगाय, पाड़ा का था मांस
विज्ञापन

मेरठ। शूटर प्रशांत विश्नोई के घर से मिला मांस घोरल (हिमालयन गोट), पार्किंग बीयर, नीलगाय और पाड़ा का था। वहीं वन विभाग ने शनिवार को प्रशांत के पिता रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई से पूछताछ की। सोमवार को वन विभाग पटियाला हाउस में चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रशांत की रिमांड के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल करेगी।
डीएफओ अदिति शर्मा के मुताबिक प्रशांत के घर से बरामद मांस चार जानवरों का था। इनमें से नीलगाय और पाड़ा उत्तर प्रदेश में भी पाए जाते हैं। हिमालयन गोट ऊंचे पहाड़ों पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पाई जाती है। पार्किंग बीयर भी उत्तराखंड के राजाजी पार्क और जिम कॉर्बेट में पाया जाता है। यह हिमाचल प्रदेश में भी है। घर से बरामद मांस कहीं से मंगाया गया था या खुद प्रशांत ने शिकार किया, इसकी पुष्टि पूछताछ में प्रशांत से होनी है। डीएफओ का कहना है सोमवार को प्रशांत को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया जाएगा। जहां शिकार किया होगा, वहां पर टीम प्रशांत को लेकर तस्दीक करेगी। तेंदुए की खाल भी घर से मिली है। जिम कॉर्बेट पार्क के पास तेंदुए का शिकार करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन


रिटायर्ड कर्नल बोले, मैं शामिल नहीं
वन विभाग ने नोटिस देकर प्रशांत के पिता रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र कुमार विश्नोई को पूछताछ के लिए बुलाया था। वह विभाग पहुंचे। डीएफओ अदिति शर्मा और जांच अधिकारी एसडओ संजीव कुमार ने उनसे पूछताछ की। देवेंद्र कुमार ने कहा मांस, हथियार और वन्य जीवों के अवशेष के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। वह इसमें शामिल नहीं है। वह तो बरेली रहते हैं। मेरठ आवास पर आते-जाते रहते हैं। यहां प्रशांत अपनी पत्नी दो बेटी के साथ रहता है। उनकी पत्नी भी आती-जाती रहती है। दूसरे फ्लोर पर प्रशांत रहता है। वह ऊपर नहीं जाते थे। डीआरआई और वन विभाग के छापे के दौरान घर पर देवेंद्र कुमार और परिवार के अन्य लोग मिले थे। मकान उनके नाम है। इस आधार पर वन विभाग चार्जशीट में उनका नाम भी शामिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
घोरल और पार्किंग बीयर मिलते हैं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में
शूटर प्रशांत की रिमांड के लिए सोमवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देगा वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed