फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 50 हजार ठगे

ौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 50 हजार ठगे

Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
ौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 50 हजार ठगे

विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगने का आरोप
मवाना। जयसिंहपुर निवासी एक युवक ने बहादरपुर गांव निवासी एक युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शुक्रवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी।
गांव निवासी सलीम ने बताया कि आठ माह पूर्व बहादरपुर गांव निवासी एक युवक ने उसे चंडीगढ़ में नौकरी लगवाने के नाम पर 50 हजार रुपये ले लिये। आरोप है कि आठ माह बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी। अब उक्त युवक 50 हजार की रकम वापस नहीं कर रहा है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

------------
किसानों का धरना जारी
मवाना। किसान एकता संघर्ष संगठन के नेतृत्व में शुक्रवार को किसानों का धरना जारी रहा। संगठन के अध्यक्ष शौकीन गुर्जर ने बताया कि तीन माह से अधिक वक्त शुगर मिल को चले होने के बाद भी किसानों का मात्र 10 से 15 दिनों का भुगतान हो सका है। उन्होंने जल्द किसानों का गन्ना भुगतान कराने की मांग की। किसानों ने तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों की समस्या के बारे में पहले से ही गन्ना विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed