फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पता मोहल् ले में दूसरे दिन भी तनावपूर्ण शांति

पता मोहल् ले में दूसरे दिन भी तनावपूर्ण शांति

Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पता मोहल्
ले में दूसरे दिन भी तनावपूर्ण शांति

विज्ञापन
मेरठ। देहलीगेट के पत्ता मोहल्ले में शनिवार को तनावपूर्ण शांति रही। चप्पे चप्पे पर दिनभर पुलिस और पीएसी का पहरा रहा। सांप्रदायिक तनाव का यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया। खुफिया विभाग ने रिपोर्ट भेजी है कि यह बवाल कराने की साजिश थी। रिपोर्ट के मुताबिक घटनास्थल पर कैरमबोर्ड खेलते हुए दो युवकों में झगड़ा हुआ था, इसको सांप्रदायिक तूल देने के लिए दोनों समुदाय की भीड़ थाने पहुंची। जहां पर पथराव और हवाई फायरिंग हुई है। पुलिस ने दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया है।
एसएसपी अखिलेश कुमार के मुताबिक पत्ता मोहल्ले में राहुल और अतहर में कैरमबोर्ड खेलने के दौरान किसी बात पर कहासुनी और मारपीट हो गई। पत्ता मोहल्ले में चार दिन पहले भी दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आए थे। इसको देखते हुए राहुल और अतहर के झगड़े को तूल देने का प्रयास किया गया। दोनों पक्षों के लोग खुद ही देहलीगेट थाने पहुंच गए थे। मामला निपट चुका था। इसी दौरान राहुल पक्ष से भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और उसके कार्यकर्ता थाने में पहुंचे।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोग भी थाने पहुंच गए। सांप्रदायिक माहौल बनाने के लिए दोनों पक्षों की तरफ से धार्मिक नारे लगने लगे। पथराव और हवाई फायरिंग होने लगी। शनिवार को खुफिया विभाग ने इसकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी हैं। जिसमें कहा गया कि इस मामले में सांप्रदायिक बवाल कराने की साजिश थी। हालात पूरी तरह से बेकाबू थे। दुकानों पर पथराव होने लगा था। इस दौरान तीन लोग घायल हुए। एसपी सिटी ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़कर स्थिति को कंट्रोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों की भी नहीं सुनी गई
मामला राहुल और अतहर के बीच हुआ था। दोनों के परिवार बार बार समझौते की बात कर रहे थे। इसके बावजूद उनको भड़काया जा रहा था। एक पक्ष से भाजपाई और दूसरे पक्ष से युवा सेवा समिति के कार्यकर्ता अड़े हुए थे। पीड़ितों की मानें तो थाने में सुनी नहीं जा रही थी। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने में पुलिस के पसीने भी छूट रहे थे। दो घंटे तक घायलों को लेकर थाने में दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे।

चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स
इस मामले का सांप्रदायिक बवाल बताकर तूल देने की कोशिशें चल रही है। पत्ता मोहल्ले में तनावपूर्ण शांति हैं। फिर से मामला न गर्मा जाए, इसको देखते हुए पुलिस व पीएसी का शनिवार को भी पहरा रहा। देहलीगेट, रेलवे रोड समेत कई थानेदारों की अलग अलग शिफ्ट में ड्यूटी लगाई है।


दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज
राहुल पक्ष ने आरोप लगाया कि वह और उसका भाई कल्लू उर्फ शेखर दुकान पर जा रहे थे। तभी अतहर और उसके साथी नाजिम, नदीम, जावेद, दानिश, इरशाद, ताजिम और मोटे ने हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि राहुल और अतहर में विवाद हुआ था। हमलावरों ने पथराव और सरेआम तमंचे लहराए। राहुल के भाई अजय की तहरीर पर जानलेवा हमले और बलवे की धारा में केस हुआ है। वहीं, दूसरे पक्ष से अतहर के भाई बाबर की तहरीर पर कल्लू उर्फ शेखर, रमेश, राहुल समेत पांच लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने मारपीट, पथराव और लूटपाट की है। एसओ देहलीगेट विजय गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed