{"_id":"5b6376114f1c1bee748b77f2","slug":"141533244945-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में आधार कार्ड न देने पर छात्रा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में आधार कार्ड न देने पर छात्रा को पीटा
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आधार कार्ड न होने पर कक्षा नौ की छात्रा को थप्पड़ मारने व स्कूल से निकालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हावर्ड प्लास्टेड इंटर कॉलेज में अभिभावकों ने हंगामा किया। सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका जार्ज और परमानंद के खिलाफ लिखित में शिकायत की है। आरोप लगाया कि शिक्षिकाओं ने मारपीट कर उसे स्कूल से निकाल दिया। वहीं, प्रधानाचार्य विनी सिंह का कहना है कि थप्पड़ मारने के आरोप बेबुनियाद हैं। बच्ची की फीस भी माफ है। उससे अप्रैल माह से कहा जा रहा है कि आधार कार्ड बनवा लें, नहीं तो वह 10 वीं के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएगी। उसका साल बेकार हो जाएगा। इसके बावजूद उसने आधार कार्ड नहीं बनवाया। अब रजिस्ट्रेशन के लिए कक्षा नौ और 11 में आधार कार्ड जरूरी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भी थाने में अपना पक्ष लिखकर दिया है।