फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगेश भदौड़ा ने सुपारी ली, मारे गए गुर्गे

योगेश भदौड़ा ने सुपारी ली, मारे गए गुर्गे

Wed, 30 May 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
योगेश भदौड़ा ने सुपारी ली, मारे गए गुर्गे
मेरठ। मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाश नरसी और धीरज कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग के शूटर बताए गए हैं। एसटीएफ का दावा कि योगेश भदौड़ा ने एक व्यापारी की हत्या की सुपारी ली थी। उसको अंजाम देने के लिए भदौड़ा के गुर्गों ने एनएच-58 से सटे जंगल में जाल बिछाया हुआ था।
विज्ञापन

नरसी और धीरज भदौड़ा गैंग के सक्रिय बदमाश थे। नरसी ने अपना अलग गैंग बना लिया था। लेकिन वह भदौड़ा गैंग से जुड़े थे। सुपारी लेकर हत्या करना और रंगदारी मांगने का धंधा भदौड़ा गैंग के इशारे पर मेरठ में करता था। लोगों में चर्चा है कि सुपारी भदौड़ा ने ली और मारे गए उसके दो गुर्गे। इसको लेकर पुलिस जेल में बंद योगेश भदौड़ा से भी पूछताछ कर सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक लिखापढ़ी में योगेश का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन

कहां से लूटी कारबाइन
आरोपियों से बरामद कारबाइन कहां से आई, यह बड़ा सवाल है। पुलिस का दावा कि यह कारबाइन सरकारी है। लेकिन वह कहां से लूटी गई और नरसी के पास कैसे पहुंची, इसकी जांच करने में पुलिस जुटी है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाशों के साथ उनका तीसरा साथी सूरज था। जो मुठभेड़ के दौरान फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस का मानना कि सूरज ही बताएगा कि कारबाइन कहां से आई। हालांकि पुलिस कारबाइन पर पड़े नंबर से जांच करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- एक व्यापारी की हत्या के लिए बन रही थी प्लानिंग
- एसटीएफ ने किया खुलासा, जांच में जुटी है पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed