{"_id":"5ada547e4f1c1b65098b5836","slug":"141524257918-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को रोका, पीटा और मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र को रोका, पीटा और मोबाइल छीना
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साकेत में छात्र को रोका, पीटा और फिर लूटा
मेरठ। साकेत में शुक्रवार दिनदहाडे़ तीन बदमाश स्कूटी सवार एक छात्र से नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
सिविल लाइन निवासी रितेश अग्रवाल का दिल्ली में रियल इस्टेट का कारोबार है। दोपहर करीब तीन बजे उनका बेटा आर्यन स्कूटी से अपने दोस्तों के साथ ट्यूशन से लौट रहा था। साकेत में मूर्ति नर्सिंग होम से वह अकेला घर की तरफ मुड़ा तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने आर्यन से कहा कि लड़कियों को गंदे मेसेज भेजता है। इससे पहले आर्यन कुछ समझता, बदमाशों ने उसकी पिटाई कर मोबाइल व नकदी लूट ली। बदमाशों ने स्कूटी भी छीनने का प्रयास किया। लेकिन आर्यन उनसे भिड़ गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लगने लगी। जिस पर बदमाश वहां से भाग गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के पास घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली। फुटेज में तीनों बदमाश बाइक पर जाते नजर आए। रितेश की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी से की शिकायत
रितेश अग्रवाल कई व्यापारियों को लेकर पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पर एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी ट्रैफिक कंट्रोल रूम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। व्यापारियों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि शहर में इस तरह की लूटपाट की रोजाना घटनाएं हो रही हैं। एसएसपी ने व्यापारियों की समस्या सुनकर इंस्पेक्टर सिविल लाइन को आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
खास बातें:
रियल इस्टेट कारोबारी के बेटे के साथ दिनदहाड़े वारदात
घटना के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस लाइन में किया हंगामा