{"_id":"5a81fe2a4f1c1b4f588b8465","slug":"141518468650-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्टलों का सप्लायर खुर्शीद गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पिस्टलों का सप्लायर खुर्शीद गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अवैध पिस्टलों के सप्लायर खुर्शीद को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से मुंगेर ब्रांड की एक पिस्टल, एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ल ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर एसओ लिसाड़ी गेट मो. असलम ने श्यामनगर निवासी खुर्शीद को श्यामनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। खुर्शीद के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ गैंग में जावेद भी सप्लायर है। ऑन डिमांड सप्लाई के लिए वे इन पिस्टलों को बिहार के मुंगेर इलाके से 15 से 20 हजार रुपये में लाते हैं। मेरठ के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली और वेस्ट यूपी के दूसरे जिलों में वे ये पिस्टल डिमांड के अनुसार सप्लाई करते हैं।
ऊधम के शूटर को बेची थी पिस्टल
सीओ के अनुसार खुर्शीद ने बताया कि जावेद ने कुख्यात ऊधम सिंह के शूटर को भी एक साल पहले तीन पिस्टल बेची थीं। उसके बाद सरूरपुर में भी दो पिस्टल बेची गई थीं। पुलिस ने जावेद की तलाश में भी दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। सीओ के अनुसार यह गिरोह करीब दो साल में कई दर्जन अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
- मुंगेर की एक पिस्टल, एक तमंचा और पांच कारतूस बरामद