फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तौलकर्मी और किसान में मारपीटा

तौलकर्मी और किसान में मारपीटा

Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
तौलकर्मी और किसान में मारपीटा
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव डांगरौल में तितावी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात राशिद निवासी गांव बरनावी (कैराना) ने कांधला थाने पर तहरीर दी। उसमें बताया कि सोमवार सुबह गांव डांगरोल निवासी किसान पुष्पेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको पीटकर घायल कर दिया। राशिद ने आरोपी किसान और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, किसान पुष्पेंद्र ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया है कि राशिद तौल केंद्र पर अपनी हठधर्मिता चलाते हुए किसानों के साथ अभद्रता करता है। सोमवार सुबह जब वह तौल केंद्र पर पहुंचा तो उसके साथ में राशिद ने गाली गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। किसान ने आरोपी राशिद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed