{"_id":"5a29a9eb4f1c1b87698c058b","slug":"141512679915-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल पर चलता मिला बार, बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल पर चलता मिला बार, बखेड़ा
Updated Fri, 08 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रजबन बड़ा बाजार स्थित होटल पर बृहस्पतिवार को बार चलता मिला। आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने छापेमारी की तो महिलाओं की भीड़ जुट गई। जांच पड़ताल के दौरान महिलाओं ने अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए टीम को दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र स्थित बड़ा बाजार में किशन कुमार का पंजाबी तड़का नाम से होटल है। पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं कि होटल पर अवैध तरीके से शराब बेची जाती है। बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी एसपी सिंह के निर्देश पर दस टीमों ने किशन कुमार के घर और होटल पर छापा मारा। जिसका पता चलते ही महिलाओं की भीड़ जुट गई और उन्होंने टीम के कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। हंगामे की सूचना पर सदर बाजार पुलिस भी पहुंच गई। मोहल्ले के लोगों ने टीम पर दबंगई और महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाकर कार्रवाई का विरोध कर हंगामा कर दिया।
इस दौरान टीम में शामिल महिला कांस्टेबलों ने महिलाओं को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद बखेड़ा हुआ तो लोगों में अफरातफरी मच गई। आबकारी टीम ने अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मौके से किशन कुमार, उसके भाई राजेश और महेश सोनकर को गिरफ्तार कर सदर बाजार थाना पुलिस को सौंप दिया। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि महिलाओं से मारपीट का आरोप गलत है। उल्टे महिलाओं ने उनकी टीम से हाथापाई की थी। आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शराब की 110 बोतलें और क्वाटर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
होटल पर अवैध शराब पर एसपी सख्त
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि जांच पड़ताल में सामने आया कि होटल पर अवैध तरीके से शराब बेची जा रही थी। होटल पर छापे के दौरान कुछ लोग बीच में ही भाग निकले। उसके बाद पुलिस ने सदर के कई होटलों में भी छापेमारी की। होटल में शराब की तीन बोतलें खुली हुई थी। कुछ गिलास भी मौके से मिले थे।
खास बातें:
सदर बाजार क्षेत्र के इस होटल पर आबकारी विभाग की टीम ने की छापामारी
महिलाएं पुलिस से भिड़ीं, हाथापाई, भारी मात्रा में दूसरे राज्य की शराब बरामद