{"_id":"598782e74f1c1b812a8b4785","slug":"141502053095-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में फायरिंग, तीन घायल
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जई में रविवार को जमीन के विवाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार गांव जई निवासी सत्तार ने कई माह पूर्व पड़ोसी इरफान से 5.50 लाख रुपये में 150 गज का प्लॉट खरीदा था। जिस पर कब्जे लेने का इरफान के भाई इस्तकार, जाहिद और चचेरे भाई इंशाद ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस की लापरवाही से मामले का निस्तारण न होने पर रविवार को दोनो पक्षों के बीच फिर संघर्ष हो गया। इस दौरान सत्तार का बेटा खालिद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव में खालिद के छोटे भाई गुलबहार और ताई मोफिदा पत्नी सय्याद घायल हो गए।
सूचना पर सीओ सदर श्रीराम अर्ज, थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि खालिद को इंशाद ने गोली मारी। जिसकी तलाश में दबिश दी गई। लेकिन तब तक वह घर से फरार हो चुका था। थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।