{"_id":"5946e66d4f1c1b37738b4685","slug":"141497818733-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में पुलिस से हाथापाई, बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरधना में पुलिस से हाथापाई, बखेड़ा
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना में अवैध कटान रोकने गई पुलिस से हाथापाई
मेरठ। सरधना स्थित मोहल्ला सराय भटियारी के एक घर में रविवार सुबह अवैध कटान पकड़ने पहुंची पुलिस से भीड़ ने हाथापाई और धक्कामुक्की कर दी। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को भीड़ के बीच से हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। इस पर भीड़ ने हंगामा कर दिया। मुखबिरी के शक में अपने ही समुदाय के युवक को पुलिस ने सामने धुन दिया। माहौल बिगड़ता देख अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया। इस मामले में हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। उन्होंने चौबीस घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी।
पुलिस को सराय भटियारी स्थित एक मकान में अवैध पशु कटान की सूचना मिली थी। इस पर एसआई नीरज कुुमार फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान गय्यूर पुत्र हाजी इब्राहिम के मकान से कुछ लोग मीट ले जा रहे थे। पुलिस को देख महिलाओं के साथ मोहल्ले के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने गय्यूर को थाने भिजवा दिया। इस पर भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेरकर हाथापाई कर दी। भीड़ गय्यूर को बिना कार्रवाई छोड़ने की मांग पर अड़ गई। भीड़ ने पुलिस के सामने ही मोहल्ला कस्याबान निवासी मोनिस पुत्र हाजी इस्लाम की मुखबिरी का आरोप लगाकर धुनाई कर दी। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। इस पर थाने से अतिरिक्त फोर्स पहुंची तो पुलिसकर्मी भीड़ से निकल पाए।
तीन केस दर्ज हुए
एसआई नीरज शर्मा ने गय्यूर पुत्र हाजी इस्लाम के मकान से दस किलो मीट बरामद होने, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में हाजी सलीम पुत्र हाजी महमूद, हाजी महमूद पुत्र हाजी रहीम, शाकिब पुत्र मोहम्मद यूसुुफ, नौशाद पुत्र हाजी महमूद, बिलाल पुत्र यूसुफ, बिलवा पुत्र फारूख, नफीस पुत्र महमूद, भूरा पुत्र फारूख, शादाब पुत्र यूसुफ आदि के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, मोनिस की तहरीर पर महमूद, नफीस, सलीम, नौशाद, शाकिब, शुएब, बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर, राहगीर जाहिद पुत्र रसीद ने भूरा, बिलवा, शुएब, नफीस, नौशाद, सलीम, महमूद, शादाब, बिलाल के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
योगी सरकार बदनाम करने की साजिश
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के जिला संयोजक मिलन सोम, संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, विहिप कार्यकर्ता एवं भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। भाजपा नगराध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि कुछ लोग ऐसा करके योगी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि यदि कानून व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो उच्चाधिकारियों और पार्टी हाईकमान को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस दौरान मिलन सोम, संजीव पंवार, मलखान सैनी, प्रमोद सक्सेना, दीपू जैन, मनोज जैन, नीरज, योगेंद्र सिंह, जय भगवान तोमर, मंगू प्रधान, ललित गुप्ता आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।
पुलिस को धमकी
सराय भटयारी में हंगामे के दौरान भीड़ में शामिल युवक ने पुलिसकर्मियों को यहां तक धमकी दे दी कि तुम्हारा ही गोश्त बनाकर खा जाएंगे। तुम लोग हमारे खाने वाले मीट के पीछे पडे़ हो।