फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लापता व्यापारी का चलता मिला मोबाइल, एक गिरफ्तार

लापता व्यापारी का चलता मिला मोबाइल, एक गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2019 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
लापता व्यापारी का चलता मिला मोबाइल, एक गिरफ्तार
15 फरवरी को घर से दुकान जाते वक्त हुआ था लापता
विज्ञापन

परिजनों ने एक व्यक्ति को नामजद कर दी थी तहरीर
मेरठ।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से लापता व्यापारी का मोबाइल फोन पुलिस को खतौली में चलता मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। हालांकि युवक का कहना है कि उसने यह मोबाइल किसी से खरीदा था। पुलिस व्यापारी के साथ अनहोनी की आशंका जता रही है।
लिसाड़ीगेट अहमदनगर निवासी अब्दुल मारूफ पुत्र निजामुद्दीन की शंभूदास गेट के पास दुकान है। विगत 15 फरवरी को वह घर से दुकान गए थे। उसके बाद से घर नहीं लौटे। बताया जाता है कि अब्दुल मारूफ का दुकान को लेकर किसी से लेकर विवाद चल रहा था। इसी को आधार बनाते हुए परिजनों ने थाने में तहरीर दी और एक युवक को नामजद कराया। पुलिस ने कई बार उस युवक से पूछताछ की, लेकिन व्यापारी का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने लापता व्यापारी के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया। हाल ही में पुलिस टीम को लापता व्यापारी का मोबाइल की लोकेशन खतौली में मिली। पुलिस ने खतौली में दबिश देकर मोबाइल का प्रयोग कर रहे युवक को पकड़ लिया। युवक का नाम सतेंद्र बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने बताया कि मोबाइल उसने किसी व्यक्ति से खरीदा था। इंस्पेक्टर नजीर अली खां ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। लापता व्यापारी के मोबाइल का इस तरह चलता मिलना अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed