{"_id":"5b83efcb42c792465274b348","slug":"131535373259-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लालच में नौकरानी ने ही की थी लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लालच में नौकरानी ने ही की थी लाखों की चोरी
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरानी ने की थी व्यापारी के घर चोरी
मोदीनगर। तेल मिल स्थित कृष्णपुरा कालोनी में बैट्री व्यापारी के यहां हुई चोरी घर में काम करने वाली नौकरानी ने ही की थी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम चेकिंग के दौरान बस स्टैंड से नौकरानी को गिरफ्तार कर लाखों के जेवरात और 30 हजार रुपये बरामद कर लिए।
एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को कृष्णपुरा कालोनी निवासी बैट्री व्यापारी निखिल त्यागी पुत्र सुशील कुमार के घर दिनदहाड़े लाखों के जेवर व एक लाख 80 हजार रुपये की चोरी हो गई थी। पुलिस के जांच की सुई निखिल के घर पर काम कर रही नौकरानी रेखा पत्नी सुरेश पर जा टिकी थी। शनिवार शाम नौकरानी जेवर बेचने की फिराक में थी। कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास से उसे दबोच लिया। नौकरानी के कब्जे से जेवरात और 30 हजार तीन सौ रुपये बरामद हुए। नौकरानी रेखा मूलरूप से हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर के गांव हैदरपुर की रहने वाली है। हाल ही में वह मोदीनगर के सीकरी फाटक के पास नंद नगरी में किराए पर रह रही थी। उसने पुलिस को बताया कि वह घरों में भी छोटी-मोटी चोरी कर चुकी है।