फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने थाने में केरोसिन उड़ेला

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने थाने में केरोसिन उड़ेला

Sat, 28 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने थाने में केरोसिन उड़ेला
मेरठ। सेना के रिटायर्ड अफसर के खिलाफ दर्ज मुकदमे मेें फाइनल रिपोर्ट लगने की अफवाह पर एक दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार शाम सदर बाजार थाने में आत्मदाह करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर ने उसे किसी तरह बचाया। एसएसपी ने थाने पहुंचकर किशोरी की शिकायत सुनी। आश्वासन दिया कि मामले में अभी जांच चल रही है। इस मामले में विवेचना बदलकर एसएसआई सदर को दी गई है।
विज्ञापन

शाम करीब 7:10 बजे यह किशोरी दौड़ती हुई सदर थाने में पहुंची। इससे पहले पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते कि किशोरी ने साथ लाई बोतल से अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। इस बीच इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल ने उससे बोतल और माचिस छीन ली। किशोरी पर तुरंत पानी डाला गया। किशोरी से महिला पुलिस ने पूछताछ की। सूचना पर एएसपी कैंट सतपाल सिंह भी पहुंच गए।
विज्ञापन

यह है मामला
पुलिस के अनुसार जम्मू में तैनात सेना के एक अधिकारी का परिवार मेरठ छावनी स्थित क्वार्टर में रहता है। उनके क्वार्टर में काम करने वाली महिला की 15 साल की किशोरी पुत्री दो मार्च को लापता हो गई थी, जो तीन मार्च को गाजियाबाद से बरामद हुई थी। किशोरी ने आरोप लगाया था कि सेनाधिकारी के पिता उसका अपहरण कर सेंट्रो कार से मुरादाबाद ले गए थे, जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे गाजियाबाद छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में सेनाधिकारी के पिता के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। किशोरी का आरोप है कि पुलिस साठगांठ कर इस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक पहुंची विवेचना
इस मुकदमे की विवेचना सदर थाने में तैनात दरोगा बीरपाल सिंह कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि नामजद आरोपी घटना वाले दिन दो मार्च को चंपावत, उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव में था। पुलिस को उसकी होली खेलते हुए की वीडियो मिली है। घटना के दौरान उनकी लोकेशन भी उसी गांव और इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने एक टोल प्लाजा की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ली है, जहां पर आरोपी कार में जाता दिखाई दिया। पुलिस का कहना है कि जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया, वह आर्मी से रिटायर्ड अफसर है और उनकी उम्र करीब 65 वर्ष बताई गई। पुलिस का दावा कि 15 दिन पहले दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपी के पक्ष में एक समझौते का शपथपत्र भी दिया था।

केस खत्म नहीं, सुबूत जटाएगी पुलिस
एसएसपी मंजिल सैनी दहल का कहना है कि यह मामला किशोरी से अपहरण और दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। नामजद आरोपी को पुलिस ने अभी क्लीन चिट नहीं दी है। केस खत्म नहीं हुआ है। इसकी विवेचना गंभीरता से कराई जाएगी। इसको देखते हुए विवेचना अब सदर बाजार के एसएसआई चंदगीराम यादव को दी गई है। नामजद के पक्ष में जो साक्ष्य मिले हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। पुलिस हर प्वाइंट पर बारीकी से जांच करेगी। किशोरी के थाने पहुंचने से पहले कुछ लोग पहुंचे थे। उनसे भी पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed