{"_id":"5aca825d4f1c1b536b8b470b","slug":"131523221085-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बीमार बताकर साली का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बीमार बताकर साली का अपहरण
Updated Mon, 09 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
पत्नी को बीमार बताकर साली का अपहरण
गंगानगर। पत्नी को बीमार बताकर एक युवक ने अपनी किशोरी साली का अपहरण कर लिया।पीड़ित परिजनों ने दामाद के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी महिला रविवार को गंगानगर थाने पहुंची। तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में हुई थी। उसकी बेटी की चार संतान हैं। आरोप है कि उसका दामाद आठ दिन पूर्व अचानक से घर आ पहुंचा। ससुराल वालों से बताया कि पत्नी की तबियत खराब है। देखभाल करने की बात कहते हुए नाबालिग साली को बाइक से अपने साथ ले गया। रात तक भी घर न पहुंचने पर बड़ी बेटी ने घर फोन कर जानकारी ली। पता न लगने पर महिला ने आरोपी दामाद के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी। एसओ गंगानगर दिनेश चंद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक का भाई दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर तैनात है।
खास बातें:
परिजनों ने दामाद के खिलाफ दर्ज कराया नामजद मुकदमा