{"_id":"5aa6e5454f1c1bc0758b5268","slug":"131520887109-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्र के खोए सिम से मांगी एक लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक छात्र के खोए सिम से मांगी एक लाख की रंगदारी
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। योगेश भदौड़ा के नाम से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस के मुताबिक ये धमकी मोदीनगर निवासी एक बीटेक छात्र के मोबाइल नंबर से दी गई थी। छात्र का मोबाइल गुम हो गया था और धमकी देने में उसके सिम का प्रयोग किया गया था। पुलिस अब ईएमआई के आधार पर असली आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार बीते सप्ताह शकूर नगर निवासी हाजी नदीम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी ने योगेश भदौड़ा का नाम लेकर एक लाख की रंगदारी मांगी है। जांच में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी गई थी वो मोदीनगर के किसी व्यक्ति के नाम पर है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वो नहंी मिला। बताया गया कि वो मुरादनगर गया है। पुलिस ने सोमवार को उसे थाने बुलाकर पूछताछ की।
इंस्पेक्टर के अनुसार युवक ने बताया कि वो गाजियाबाद से बीटेक कर रहा है। 18 फरवरी को उसका मोबाइल गुम हो गया था। लेकिन वो रिपोर्ट दर्ज कराना भूल गया था। उसी मोबाइल में चल रहे सिम से ही किसी ने रंगदारी की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
मोबाइल खोने पर सूचना जरूर दर्ज कराएं
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि यदि उनका मोबाइल फोन या सिम खो जाए तो तत्काल उसकी सूचना थाने में दर्ज कराएं। अपने चालू सिम को भी कंपनी से तत्काल बंद करा दें ताकि उसका दुरुपयोग न हो सके। यदि खोने के बाद उसका दुरुपयोग होता है तो आपके द्वारा दर्ज कराई गई सूचना ही आपका बचाव कर सकती है।