{"_id":"59c81ff94f1c1b27688b64a0","slug":"131506287609-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कागज
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
कागज की गड्डी से ठगी करने वाले दो दबोचे
मेरठ। कागज की गड्डी पर ऊपर और नीचे 50-50 के नोट लगाकर लोगों से ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ रेलवे रोड कमलेश शुक्ला के अनुसार जैन नगर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक्टिवा सवार दो युवकों जोगराज निवासी गौतम नगर ब्रह्मपुरी और जॉनी निवासी माधवपुरम ब्रह्मपुरी को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से रुमाल में बंधी एक गड्डी मिली। जिसमें ऊपर और नीचे 50-50 के नए नोट लगे थे, जबकि बीच में नोटों के साइज के कागज लगे थे।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खासकर बुजुर्गों कोे अपना शिकार बनाते थे। सड़क या किसी सुनसान जगह पर अकेले खडे़ ऐसे व्यक्ति को ये पहले वाच कर लेते थे। इसके बाद तेजी से एक्टिवा दौड़ाते हुए उसके पास पहुंचकर बताते कि वे अपने मालिक के यहां से चोरी करके आए हैं। उनका मालिक और पुलिस पीछे लगी है। ये 50 की नकली गड्डी जेब से निकालकर उसे दिखाकर लालच देते हैं। कहते हैं कि इस गड्डी में पांच हजार रुपये हैं। वह जल्दी में हैं। इसके बदले जो देना है दे दो। कच्चे लालच में लोग इनके झांसे में आ जाते थे और गड्डी के बदले एक हजार से तीन हजार रुपये तक उन्हें दे देते थे।