फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हैवानियत का शिकार हुई महिला के बयान दर्ज

हैवानियत का शिकार हुई महिला के बयान दर्ज

Mon, 03 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हैवानियत का शिकार हुई महिला के बयान दर्ज
मेरठ। घर में घुसकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश और विरोध करने पर केरोसिन डालकर महिला को जलाने के मामले में रविवार को पीड़िता के बयान दर्ज हुए। 15 दिन पहले हुई इस हैवानियत में पुलिस अभी यह बताने की स्थिति में नहीं है कि आरोपी गिरफ्तार हैं या नहीं। पीड़िता को कोई आर्थिक मदद भी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

महिला मेडिकल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि 15 दिन पहले वह अपने घर में अकेली थी। तभी एक युवक जिसे वह जानती है, दो अन्य युवकों के साथ उसके घर में घुस आया था। तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर उसे बुरी तरह से पीटा और उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी थी। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शनिवार को गांव में पीड़ित और आरोपी पक्ष के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें महिला के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात की गई। लेकिन महिला ने बताया कि उसके इलाज में एक लाख रुपये अभी तक खर्च हो चुके हैं, जबकि अभी और भी इलाज चल रहा है। आरोपी पक्ष ने एक लाख रुपये देने से इंकार कर दिया। केस के विवेचक एसआई राजवीर सिंह का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- गैंगरेप का विरोध करने पर आरोपियों ने तेल छिड़ककर लगा दी थी आग
- 15 दिन बाद भी पीड़िता को नहीं मिली कोई आर्थिक मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed