{"_id":"5ca66dd7bdec2213fd29a1ad","slug":"121554410967-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा हटाने के विवाद में शोरूम मालिक से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई-रिक्शा हटाने के विवाद में शोरूम मालिक से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर में फर्नीचर के शोरूम मालिक से एक दर्जन से अधिक युवकों ने ई-रिक्शा हटाने को लेकर जमकर मारपीट की। इस पर व्यापारियों को एकत्र होता देख युवक भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला काबली गेट निवासी सोनू पुत्र शौकीन का फर्नीचर शोरूम है। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति ई-रिक्शा में सामान लेकर उसके शोरूम के आगे पहुंचा। रास्ता बंद हो जाने पर सोनू ने ई-रिक्शा आगे करने के लिए कहा। इस पर सामान लाने वाले व्यक्ति ने विरोध जताते हुए गालीगलौज कर दी तथा भुगत लेने की धमकी देकर चला गया। इसके कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति दर्जन भर साथियों के साथ वहां पहुंचा और गालीगलौज कर शोरूम में घुसकर सोनू से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का शोर सुनकर आसपास के व्यापारी एकत्र होने लगे। जिन्हें देख हमलावर युवक धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित आरोपियों को पहचानता है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।