फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक को लगी गोली

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक को लगी गोली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक को लगी गोली
पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक को लगी गोली
विज्ञापन

मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की फफराना बस्ती में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लग गई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोतवाली क्षेत्र की फफराना बस्ती में भीष्म सिंह परिवार के साथ रहते हैं। भीष्म का कॉलोनी के कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को होली के दौरान भीष्म सिंह का कॉलोनी के राहुल नामक युवक के साथ झगड़ा हो गया। उस समय आसपास के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। भीष्म सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को राहुल साथियों के साथ आया और लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा हुआ। इस बीच कुछ लोगों ने गोलीबारी भी की, जिसमें से एक गोली भीष्म के फुफेरे भाई संदीप के पैर में लग गई। घायल युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघर्ष में भीष्म सिंह, संदीप व देवेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शराब पीकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed