{"_id":"5c8d5d70bdec2213f41349c9","slug":"121552768368-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट से जीआरपी अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन्नई एक्सप्रेस में लूटपाट से जीआरपी अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सिटी स्टेशन पर रात के समय जीआरपी ने चलाया अभियान
- स्पेशल चेकिंग अभियान के तहत यात्रियों के समान की चेकिंग
- अमर उजाला ने शनिवार के खबर में अलर्ट की खबर की थी प्रकाशित
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एक दिन पहले मेरठ-सहारनपुर ट्रैक पर खुफिया इनपुट मिलने के 24 घंटों के अंदर ही एक दर्जन बदमाशों ने मदुरई एक्सप्रेस को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दे दी। अमर उजाला ने अपने शनिवार के अंक में मेरठ-सहारनपुर ट्रैक पर बढ़ी चौकसी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, लेकिन सहारनपुर से देहरादून के रास्ते पर हिंडन नदी के पास बदमाशों ने ट्रेन को रुकवाकर लूटपाट की। सहारनपुर जीआरपी को घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद जीआरपी ने अलर्ट जारी कर स्टेशनों पर स्पेशल चेकिंग अभियान को शुरू कर दिया।
शुक्रवार रात हुई घटना के बाद शनिवार सुबह से ही सिटी और कैंट स्टेशन पर जीआरपी मुस्तैद रही। प्लेटफार्म नंबर एक से लेकर पांच तक पुलिसकर्मी यात्रियों और संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए रहे। इसके अलावा ट्रैक की सुरक्षा के लिए आरपीएफ भी मुस्तैद रही। होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए खुफिया तंत्र की ओर से पहले ही इनपुट जारी हो चुका है। हालांकि, अमृतसर से आने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। जिससे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नई दिल्ली की ओर न पहुंच सके। बता दें, पिछले दिनों सहारनपुर के पास संदिग्ध लोगोें की धरपकड़ के लिए सुरक्षा एजेंसियां भी विशेष अभियान चला चुकी है।
बढ़ाया गया चेकिंग स्टाफ
जीआरपी प्रभारी किरन राज ने बताया कि हमने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, रोजाना रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़, गोल्डन टेंपल, सहारनपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों, नौचंदी, संगम एक्सप्रेस में चेकिंग स्टाफ को बढ़ाया गया है। एक कोच में पहले दो सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते थे, लेकिन अब इनकी संख्या तीन कर दी है। उन्होंने बताया कि मदुरई एक्सप्रेस भी जीआरपी द्वारा चेक की जाती है। हमारा स्टाफ इसमें सहारनपुर तक शामिल रहता है, लेकिन यह घटना सहारनपुर से आगे हिंडन नदी के पास हुई है।